कॉमनवेल्थ घोटाला: दिल्ली सहित 20 जगहों पर सीबीआई ने मारे छापे
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में हुई अनियमितता की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने मंडलवार को देश की राजधानी दिल्ली सहित 20 अन्य ठिकानों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने नोएडा स्थित एक खेल कंपनी, जुबली स्पोर्ट्स पर छापा डाला। इसके अलावा डीडीए और सीपी्ब्लूडी के अधिकारियों के आवासों और कार्यालयों पर भी छापे डाले गए।
सीबीआई ने मंडलवार को राष्ट्रमंडल घोटाले मामले में नवां मुकदमा दायर किया है। मालूम हो कि इससे कुछ ही दिन पहले कॉमनवेल्थ खेल की आयोजक समिति के अध्यक्ष और पुणे से सांसद सुरेश कलमाड़ी के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में शुंगलू समिति की रिपोर्ट पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से जवाब मांग रहा है।
शुंगलू समिति कॉमनवेल्थ केलों की जांच के लिए गठित की गई थी। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, समिति ने सुरेश कलमाड़ी की मनमानी को सारे विवाद और घोटाले की जड़ बताया है।













Click it and Unblock the Notifications