पाकिस्‍तान में दरगाह पर विस्‍फोट में मृतकों की संख्या 43 हुई

Pakistan Map
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पंजाब प्रांत की एक सूफी दरगाह के बाहर रविवार को हुए आत्मघाती हमलों की कड़ी निंदा करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर, मृतकों की संख्या 43 तक पहुंच गई है तथा 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। डेरा गाजी खान शहर के निकट एक सूफी दरगाह में तीन दिवसीय त्यौहार मनाने के लिए विभिन्न जगहों के सैकड़ों सूफी मुसलमान एकत्र हुए थे। यह सूफी दरगाह शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर पर्वत पर स्थित है।

पहला आत्मघाती हमला 5.40 बजे शाम को दरगाह के ठीक सामने किया गया था। दूसरा विस्फोट घटनास्थल के पास ही हुआ। तीसरा विस्फोट दरगाह के निकट उस जगह हुआ जहां लोग पहले और दूसरे विस्फोट में घायल हुए लोगों की मदद कर रहे थे। इन हमलों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ने आत्मघाती जैकेट पहन रखा था। दोनों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया। विस्फोट को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर की उम्र 17 से 22 के बीच थी। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री गिलानी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया रपटों में कहा गया है कि इन हमलों की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+