हरियाणा में पकड़ा गया मृत बच्चों का मांस खाने वाला

Man in dark
फतेहाबाद। नोएडा के निठारी गांव को लोग अभी भूल नहीं पाये थे कि वैसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है। यहां के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के कलोठा गांव से पुलिस ने एक युवक को मृत बच्चों का मांस भूनकर खाने के जुर्म में पकड़ा है। युवक का नाम सतपाल है। सतपाल के घर से एक बच्ची की सड़ी-गली लाश और कुछ कंकाल मिले हैं। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है, कि मांस खाने का सिलसिला कबसे चल रहा था।

मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब कुछ लोग गांव के सतपाल उफ पाला राम (34) के घर के पास से गुजर रहे थे । उन्हें घर के अंदर से मांस जलने की अलग तरह की दुर्गंध आई। शक होने पर लोग अंदर गए तो पाया कि सतपाल मांस भून रहा था। मांस गला-सड़ा था और सतपाल के हाथ में हड्डी थ। लोगों ने पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। शक बढऩे पर लोगों ने कमरे की तलाशी ली। मौके से एक कपड़े में कुछ कंकाल मिले।

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कार्यकारी थानाध्यक्ष सूरजभान के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घर की गहनता से तलाशी ली। तलाशी में एक बच्ची की सड़ी-गली लाश भी मिली। उसकी कुछ दिन पहले मौत हुई थी। परिजन उसे दफना आए थे। कंकाल और लाश मिलने पर पुलिस ने सतपाल को काबू कर लिया। बच्ची की लाश फिर से दफना दी गई। सतपाल कारपेंटर है पर कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी बच्चों सहित कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। पुलिस सतपाल से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+