शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से जुड़े शाहिद बलवा के तार

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को पवार की बेटी सुप्रिया सुले पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुणे में 326 एकड़ जमीन अवैध तरीके से एक न्यास को दी गई। उस जमीन के कुछ हिस्से पर जो टेक्नॉलोजी पार्क बनाया जाएगा, उसमें पवार की बेटी एवं दामाद की हिस्सेदारी है।
खडसे ने विधानसभा को बताया कि वर्ष 1989 में पुणे के जिलाधिकारी श्रीनिवास पाटिल ने यरवदा में मुकुंद भवन न्यास को जमीन दिलाने में मदद की। पाटिल बाद में राकांपा के सांसद बने। उन्होंने दावा किया, पवार की बेटी सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले का उक्त भूमि के हिस्से पर बनाए जा रहे पंचशील टेक्नॉलोजी पार्क में 909-909 शेयर हैं। इसके अलावा बलवा की कम्पनी उस जमीन के बगल के हिस्से पर एक लक्जरी होटल बना रही है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने गुरूवार को आरोप लगाया था कि पिछले साल पवार और उनकी पत्नी ने बलवा की डीबी कम्पनी के विमान से दुबई की यात्रा की थी। खडसे ने इयान एविएशन के प्लेन में जनवरी से मई 2010 के बीच हुई 12 यात्राओं की सूची पेश की थी।












Click it and Unblock the Notifications