उत्‍तर प्रदेश: सीबीआई ने बैंक मैनेजर को रिश्‍वत लेते किया गिरफ्तार

Arrested
लखनऊ। सरकार के लाख दावों के बाद भी बैंकों में ऋण के बदले रिश्वत मांगी जा रही है। मुज्‍जफरनगर जिले के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक ऋण देने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गये। सीबीआई टीम ने प्रबंधक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व उपभोक्ता रामानन्द यूनियन बैंक में आवास ऋण लेने पहुंचा। पहले तो उससे लम्‍बी कागजी कार्यवाही पूरी करने को कहा गया जब वह कागज पूरे कर लाया तो कर्मचारी के माध्यम से कहा गया कि बैंक मैनेजर को पैसे देने होंगे तभी ऋण पास हो सकेगा।

रामानन्द ने मिन्नते की कि उसके पास पैसा नहीं है वह रिश्वत नहीं दे पाएगा लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात नहीं मानी आखिरकार रामानन्द ने मामले की शिकायत केन्द्रीय जांच ब्यूरों में की। सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने रामानन्द से सम्‍पर्क किया और उसे रिश्वत देने को कहा। रिश्वत देने के लिए रामानन्त बैंक पहुंचा। रामानन्द को देखकर बैंक प्रबंधक जेपी गुप्ता काफी खुश हुए लेकिन उनकी खुशी अधिक देर तक नहीं रही।

रामानन्द ने जैसे ही श्री गुप्ता को बीस हजार रुपये दिए ब्यूरो के अधिकारियों ने छापा मारकर रुपये जब्त कर लिए। कुछ ही देर में पता चला कि रुपये जब्त करने वाले कोई और नहीं बल्कि सीबीआई अधिकारी हैं। सीबीआई के उपाधीक्षक अखिल कौशिक के नेतृत्व में आई टीम ने श्री गुप्ता को उपभोक्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+