आपस में भिड़े वकील, एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

एसोसिएशन के अध्यक्ष धनश्याम सिंह पटेल ने हड़ताल के मद्देनजर एक बैठक की। बैठक में श्री पटेल ने कहा कि हड़ताल समाप्त की जाए तथा सिर्फ शनिवार के दिल ही वकील हड़ताल पर रहें। श्री पटेल के इस बयान पर कुछ वकील नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यह गलत है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ वकीलों ने गुस्से में कुर्सियां उठाकर अध्यक्ष पर फेंकी हालांकि उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आयी लेकिन बैठक में जमकर तोडफ़ोड़ हो गयी। कुर्सियां फेंके जाने से सभागार में भगदड़ मच गयी और उत्तेजित वकीलों ने अध्यक्ष की नेमप्लेट तक तोड़ दी। वकीलों का कहना था कि इस प्रकार के बयान गलत हैं। वकीलों का कहना है कि हड़ताल पूर्व की भांति जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications