नेपाल बॉर्डर से आतंकी घुसपैठ को रोकेगी नई टास्क फोर्स

मण्डलायुक्त आर. रमेश कुमार का कहना है कि बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों से नेपाल की 243 किलोमीटर की सीमा मिलती है। जरूरत है कि वहां निगरानी कड़ी की जाए क्योंकि इसी सीमा से चोरी के वाहनों को नेपाल पहुंचा दिया जाता है आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा तस्कर इन इलाकों का प्रयोग कर अवैध सामान देश में पहुंचा रहे हैं।
नेपाल से लगे देवीपाटन परिक्षेत्र के इन जिलों पर नजर रखना अतिआवश्यक होगया है। श्री कुमार का कहना है कि टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है जो वनों की अवैध कटान एवं वन्यजीवों की तस्करी जैसे मामलों पर नजर रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications