हर आवाज को दबा देना चाहती हैं मायावती: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री मायावती एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बार फिर जहर उगली। श्री यादव ने कहा कि बसपा के शासन में लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। हालात यह हैं कि आग जनता आवाज नहीं उठा सकती। सरकार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को कुचल देने की नीति पर कार्य कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने गत दिनों हुई सपा के प्रदर्शन के दौरान घायल व नेता राजा चतुर्वेदी से मुलाकात की। बसपा शासन दमनकारी चेहरा सामने आ चुका है जनता उसे पहचान ले। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी परेशान है सपा आवाज उठाती रहेगी आन्दोलन करती रहेगी अंजाम जो भी हो।

उन्होंने कहा कि बसपा शासन का ने आपातकाल की यादें ताजा करा दीं हैं जब किसी भी कार्य के खिलाफ आवाज उठाना मना था जो भी ऐसा करता था उसकी आवाज को दबा दिया जाता था। राज्य में अपराध के बढ़ते प्रतिशत पर चिंता जताते हुए श्री यादव ने कहा कि अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है खासकर महिलाओं के साथ अपराधों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने खुलकर कहा कि अपराधियों को बसपा के नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+