2 जी घोटाला : टाटा-अंबानी पीएसी के सामने होंगे पेश
एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक लोकलेखा समिति (पीएसी) ने उद्योगपति रतन टाटा और अनिल अंबानी के साथ कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया को भी तलब किया है। ये बात चीत चार और पांच अप्रैल को होगी। नीरा राडिया और रतन टाटा को मामले में 4 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है जबकि चार कंपनियों, स्वान टेलीकॉम, रिलायंस कम्युनिकेशन (अनिल अंबानी) और यूनिटेक के प्रतिनिधियों से 5 अप्रैल को पेश होने को कहा गया है।
आपको बता दें कि नीरा राडिया वैष्णवी कारपोरेट कम्युनिकेशंस की प्रमोटर है। चैनल के मुताबिक इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रतन टाटा ने कहा है कि पीएसी के सामने पेश होकर उन्हें खुशी होगी। टाटा संस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'टाटा ने टूजी और थ्रीजी स्पेक्ट्रम आवंटन जैसे मामलो में चार अप्रैल को पीएसी के समक्ष पेश होने को लेकर खुद इच्छा जताई है। इसी तरह का बयान जारी कर रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रवक्ता ने कहा, 'अनिल अंबानी पीएसी के समक्ष पेश होने का मौका मिलने का स्वागत करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications