भूकंप से फिर सिहरा जापान, सुनामी टली

भूकंप के बाद जापान के मियागी शहर में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी लेकन बाद में ये चेतावनी वापस ले ली गई। अमेरिका के सुनामी चेतावनी केंद्र ने अपने यहां अलर्ट जारी किया है कि इस भूकंप के चलते उसके हवाई द्वीप में किसी भी तकह की आपदा की को समस्या नहीं होगी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक यह भूकंप होंशू के करीब सोमवार की सुबह 7:30 बजे आया। भूकंप का असर 3.7 मील नीचे तक था।
उधर जापान के फुकुशीमा परमाणु संयंत्र के अधिकारियों ने रेडिएशन संबंधी गलत जानकारी देने के लिए अपनी गलती मानी है। उनका कहना है कि टेप्को ने पूर्व में लगत सूचना दे दी थी कि रेड्एशन का स्तर 1000 गुना ज्या है जबकि ये मात्र 4 गुना ज्यादा पाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications