सरकार को अल्टीमेटम देने के बाद जाट निकालेंगे संकल्प यात्रा
लखनऊ। भले ही जाटों का शोर कुछ दिनों के लिए थम गया है लेकिन जाटों की मांगे अभी भी अपनी जगह कायम है। सरकार को 6 महीने का अल्टीमेटम देने के बाद जाट भले ही रेलवे ट्रैक से हट गये हैं लेकिन उनकी मांगें जिस ट्रैक पर थी वो अभी भी कायम है। समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि हमने अपनी मांगों पर विचार करने के लिए केंद्र सरकार को छह महीने का समय दिया है। इस समय सीमा के अंदर मांग पूरी न होने पर हम फिर से आंदोलन करने पर विचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि समिति अपनी मांगों पर जनसमर्थन हासिल करने के लिए पंजाब से संकल्प यात्रा निकालेगी। मलिक ने कहा कि 10 अप्रैल से अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से संकल्प यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न राज्यों से होती हुई हरियाणा के हिसार में समाप्त होगी। गौरतलब है कि जाटों की मांग है कि उन्हें सरकारी नौकरी में आरक्षण दिये जायें।













Click it and Unblock the Notifications