राज्यपाल से मिलने जा रहे किसान रास्‍ते में गिरफ्तार

Uttar Pradesh police
लखनऊ। गौतमबुद्ध नगर में हुए भूमि अधिग्रहण मामले का विरोध करने वाले किसानों को राजपाल से नहीं मिलने दिया गया। अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे पांच किसानों को राजभवन से कुछ दूरी पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि भूमि अधिग्रहरण के वक्त हिस्सा व तोडफ़ोड़ हुई थी जिसमें कुछ किसानों पर आरोप था कि उन्होंने घटना को अंजाम दिया। हालांकि किसानों का बयान कुछ अलग था लेकिन पुलिस ने राजभवन से कुछ दूरी पर किसानों को हिरासत में ले लिया।

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृज लाल का कहना है कि गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएन सिंह ने सूचना दी कि जिले में तोडफ़ोड़ व हिसां करने के पांच आरोपी राज्यपाल से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वे राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं।

एसएसपी श्री सिंह की सूचना के आधार पर किरनपाल ङ्क्षसह, वेदपाल ङ्क्षसह, ओम प्रकाश ङ्क्षसह, त्रिलोक ङ्क्षसह और डा. के.पी. ङ्क्षसह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गये। दोपहर पुलिस ने इस कार्य में सफलता पायी और राज्यपाल बीएल जोशी को ज्ञापन देने के प्रयास में राजभवन जा रहे किसानों को राजभवन से कुछ पहले गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी गौतमबुद्धनगर के अनुसार उपरोक्त पांचों किसानों के खिलाफ जिले में कई मामले दर्ज हैं।

बृजलाल का कहना है कि कुछ माह पूर्व गौतमबुद्धनगर में भूमि अधिग्रहण आन्दोलन के दौरान बड़े पैमाने पर ङ्क्षहसा हुई जिसमें कई लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गये थे। उक्त पांचों किसान उन्हें में से हैं और इनके खिलाफ गैर जमानती वारन्ट तक जारी किया जा चुका है। उधर गिरतार किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रिहण के मामले में सरकार किसानों का उत्पीडऩ कर रही है तथा विरोध करने में उन्हें झूठे आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+