भूकंप के तेज झटकों से थर्राये थाईलैंड-म्यांमार
यंगून। जापान में आए महाभूकंप और सुनामी से एशियाई महाद्वीप अब अब तक उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार को थाईलैंड और म्यामार की सीमा पर भूकंप आने से 60 से अधिक लोग मारे गए जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस किए गए।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप के झटके वियतनाम की राजधानी हनोई और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। सूत्रों के मुताबिक, भूकंप का असर उसके केंद्र से 800 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया गया।
थाईलैंग के चियांग राई में 55 साल की एक महिला की एक कंक्रीट की दीवार की चपेट में आने से मौत हो गई। दीवार मजबूत नहीं थी और भूकंप के झटकों से उसे झहते देर नहीं लगी। भकंप क े झटकों से 130 इमारतें झह गईं जबकि बहुत सी इमारतों में दरारें पड़ गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications