तमिलनाडु के मतदाताओं को लैपटॉप, मंगलसूत्र मुफ्त

अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां एक से एक वादे कर रही हैं। डीएमके नेता करुणानिधि और एआईएडीएमके की जलयललिता, ये दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। दोनों ही अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए युवा वर्ग और महिलाओं को रिझाने की कोशिश में लगी हैं। गुरुवार शाम जयललिता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो 11वीं ओर 12वीं के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा। यही नहीं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 40 ग्राम सोने वाला सोने के मंगलसूत्र और उनके परिवारों को मिनरल वॉटर और 20 किलो अनाज हर महीने दिया जाएगा।
अब उनके प्रतिद्वन्द्वी करुणानिधि की बात करें तो उन्होंने पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को लैपटॉप के अलावा महिलाओं को मिक्सर ग्राइंडर और गरीब परिवारों को 35 किलो चावल, पंखे मुफ्त देने का वादा किया है। यही नहीं वरिष्ठ नागरिक होने के लिए न्यूनतम आयु 58 वर्ष करके उन्हें बसों में मुफ्त सफर कराने का वादा किया। करुणानिधि ने ये वादे पार्टी के घोषणापत्र के माध्यम से किये।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में 13 अप्रैल से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने में जुटी हुई हैं। जनसंपर्क अभियान तेज हो गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications