जापान में नया खतरा: रिएक्टर 3 के पिघलने की आशंका
टोक्यो। जापान के फुकुशीमा परमामु संयंत्र के न्यूक्लियर रिएक्ट 3 में खतरा बेहद बढ़ गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस रिएक्टर के अंदर विकिरण का दबाव बढ़ने की वजह से इसके पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। रिएक्टर 3 में स्थिति बिगड़ने से परमाणु संयंत्र पर पूरी तरह से काबू कर पाने की संभावना घट गई है।
फुकुशीमा शहर के दायची स्थित इस रिएक्टर में लोग रेडिएशन पर काबू पाने के लिए काम में जुटे हुए थे, जब वहां की स्थिति शुक्रवार को फिर से बेगड़ गई। जापानी इंजीनियर और वैज्ञानिक किसी तरह न्यूक्लियर रिएक्टर के दबाव को कम करने के लिए काम कर रहे थे। उसी समय दो कर्मचारियों की स्थिति रेडियोएक्टिव पानी पड़ने से बिगड़ गई और उनकी त्वचा पर जलने के निशान पड़ गए। दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि रिएक्टर 3 में कोई बड़ी दरार हो गई है जिससे रेडिएशन का दबाव बढ़ रहा है। लेकिन जांच के बावजूद अब तक ऐसा कोई दरार नहीं मिली है। रिएक्टर से लगातार उच्च विकिरण युक्त गैस का रिसाव हो रहा है जिससे वहां की हवा से लेकर पानी और खाने-पीने की चीजों में रेडिएशन का स्तर बहुत बढ़ गया है।



Click it and Unblock the Notifications
