राष्ट्रपति भवन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं, हुई छेड़खानी

घायल पति को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति राष्ट्रपति भवन में हाउस होल्ड एटेंडेंट बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित सुरेन्द्र और उसके साथी देवी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 323, 354, 34 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। बुध्ावार की सुबह लगभग दस बजे यहां रहने वाली एक महिला घर के बाहर खड़ी थी।
इसी दौरान मरम्मत कार्य करावाने वाला ठेकेदार देवी सिंह का रिश्तेदार वहां आया। सुरेन्द्र को देख महिला ने उसे रसोई घर का काम जल्द खत्म करने को कहा। काम जल्द खत्म करने के एवज में सुरेन्द्र ने उसे खुश करने का प्रस्ताव रखा। यह सुनकर महिला घर के अंदर चली गई। इतने में सुरेन्द्र घर के अंदर पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर सुरेन्द्र वहां से भाग निकला। महिला ने इस बात की शिकायत जब अपने पति से की तो उसके पति ने ठेकेदार से इसकी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ठेकेदार गाली गलौज करने लगा और देखते ही देखते महिला के पति की जमकर पीटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित ठेकेदार देवी सिंह तथा उसके रिश्तेदार सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications