शीला दीक्षित के इस्तीफे के लिए संसद मे ड्रामा
नई दिल्ली। शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रमंडल खेल घोटालों को लेकर पक्ष और विपक्ष में खूब गर्मा-गर्मी हुई। विपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा शुंगलू समिति की रिपोर्ट के मुताबिक दोषी ठहराए गए दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना के विरुद्ध कार्यवाही करने की भी मांग की। मालूम हो कि शुंगुलू समिति राष्ट्रमंडल खेलों में बरती गई जबर्दस्त अनियमितता की जांच कर रही है।
संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा सदस्यों ने शीला दीक्षित और तेजेंद्र खन्ना के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने को लेकर खूब हंगामा किया। राष्ट्रमंडल खेलों में बरती गई अनियमितता की जांच के लिए शुंगलू समिति के सदस्यों को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुना था। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मीडिया में छप रही खबरों से जाहिर हो चुका है कि शुंगलू समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि सरकार के पास रिपोर्ट आ गई है लेकिन वह सदन में चर्चा के लिए रखी नहीं जा रही जबकि प्रधानमंत्री ने घोठाले के आरोपियों पर तुरंत कार्यवाही करने का वादा भी किया था। सरकार की ओर से सफाई पेश की गई कि वह रिपोर्ट को देख रहे हैं इस पर भाजपा सांसदों ने खिल्ली उड़ाते हुए पूछा कि सरकार आखिर कब तक रिपोर्ट का अध्ययन करेगी।













Click it and Unblock the Notifications