पटना: निर्दयी पिता ने गंगा में फेंकी 3 मासूम बेटियां
ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना के एक गांव का है। बेगूसराय जिले के नीरपुर गांव के रहने वाले राजकुमार साव ने एक-एक कर अपनी तीन मासूम बेटियों को राजेंद्र पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। अब तक उनमें से किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। तीनों बेटियों की उम्र एक से चांच साल के बीच थी। बच्चियों की मां रूबी ने इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने ही इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, राजकुमार अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के साथ बुधवार को हाथीदह आया था और देर रात अपने घर लौटते समय अपनी तीनों बच्चियों को गंगा नदी में फेंक दिया। इस दौरान राजकुमार की पत्नी रूबी भी उसके साथ थी। रूबी ने इसकी सूचना हाथीदह थाना में पुलिस को दी। राजकुमार बच्चियों को गंगा नदी में फेंक अपनी पत्नी को अकेला छोड़ खुद वहां से भाग गया।













Click it and Unblock the Notifications