उत्तर प्रदेश : औरेया में 18 मोरों के शव मिले, वनविभाग परेशान
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 18 मोरों के शव पाए जाने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मोर को देश का राष्ट्रीय पक्षी होने का दर्जा प्राप्त है।जिले के बसंतपुर गांव के बाहर सोमवार शाम को खेतों में इन मोरों के शव बरामद हुए। जिले के उप प्रभागीय वन अधिकारी आर. के. मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि नियमित गश्त के दौरान अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली।
जहां मोरों की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है वहीं वन अधिकारी इसे स्वाभाविक घटना नहीं मान रहे हैं।मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि मोरों की मौत जहर से हुई है। मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिस किसान के खेत से शव बरामद हुए उससे पूछताछ जारी है।













Click it and Unblock the Notifications