उत्तर प्रदेश : कानपुर के केमिकल फैक्ट्री में आग, करोड़ो का नुकसान
कानपुर। यूपी के कानपुर शहर के एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण करीब एक करोड़ का नुकसान हो गया है। शहर के पनकी थाना क्षेत्र रविवार देर रात आग लग जाने से करोड़ो का माल जलकर स्वाहा हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
आपको बता दें कि आग बुझाते समय दो दमकल कर्मी भी झुलस गए हैं, फिलहाल तो आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में कैमिकल से भरे ड्रम रखे हुए हैं, जिसमें धमाके होने की आशंका है, इसलिए एहतियातन इलाके को खाली करा लिया गया है, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications