नकाबपोशों का पीछा करते पुलिस जीप पलटी, तीन जख्‍मी

Road mishap
प्रतापगढ़। मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोशों का पीछा करने के दौरान प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस की जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में जीप में सवार कोतवाली प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। सूचना पाकर नजदीक के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां प्रभारी की हालत को नाजुक देखते हुए उन्‍हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डूंगर व कारूलाल दोहरे हत्याकाण्ड मामले में आरोपियों की तलाशी को लेकर कोतवाली प्रभारी ओमकुमार, चालक राकेशमीणा व पुलिसकर्मी श्यामलाल मीणा जीप से हथुनिया की तरफ जा रहे थे। इस बीच मौखमपुरा के पास मंदसौर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवक प्रतापगढ़ की ओर आते दिखाई दिये। मोटरसाइकिल सवार तीनों नकाबपोशों में से एक के पास पिस्‍टल थी। शक होने पर पुलिस ने फौरन जीप घुमा लिया और उनका पीछा करने लगे।

पुलिस की जीप पास पहुंचने ही वाली थी कि नकाबपोशों ने अपनी मोटरसाइकिल अचानक दूसरे रास्‍ते की तरफ घुमा दी। इसी दौरान तेज रफ्तार से पीछा कर रही पुलिस की जीप मोड़ पर अनियंत्रित हो गयी और पलटी खा गयी। जिससे उसमें सवार तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। पुलिस ने इलाके में नकाबंदी कर दिया है और नकाबपोशों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+