भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत: प्रवीण तोगड़िया

Praveen Togadia
सिरसा। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डा प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत है, क्योंकि हिन्‍दू राष्ट्र का निर्माण करके ही भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सकता है। तोगडि़या सिरसा के सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में आये थे। इस मौके पर तोगडिय़ा ने कहा कि हिंदू समाज, संस्कृति, सभ्यता पर पिछले अढ़ाई हजार वर्ष से षडयंत्रकारी हमले हो रहे हैं। हिंदूओं की शिक्षा, धन और अन्य सम्पत्ति को नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं।

डा. तोगडिय़ा ने हिंदुओं की 90 करोड़ जनसंख्या को एकजुट रहने का सूत्र देते हुए कहा कि प्रतिदिन अनाज व रुपए दान करने चाहिए। उन्होंने नई ई-प्रणाली का प्रयोग करते हुए पूरे भारत को एकसूत्र में पिरोते हुए सभी लोगों को हरेक शहर में एक घंटें के भीतर सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

तोगडि़या ने कहा कि शीघ्र ही एक टैलीफोन नम्बर सार्वजनिक किया जाएगा तथा इस नम्बर का उपयोग करते हुए कोई भी व्यक्ति किसी भी शहर कस्बे में बैठकर आवश्यकता के अनुसार एक घंटे में मदद हासिल कर सकेगा। डा. तोगडिय़ा ने केंद्र सरकार से मांग की कि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रदान की जाए, क्योंकि न्यायालय ने यह निर्देश पहले ही दे दिया है कि इस स्थान पर राममंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में किसी भी सूरत में मस्जिद का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने खाप पंचायतों का समर्थन करते हुए कहा कि ये लोग पूरे समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही तोगडिय़ा ने आनर किङ्क्षलग को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आनर किङ्क्षलग का समर्थन किसी ने नहीं किया। बाबा रामदेव द्वारा समानांतर खड़ी की जा रही नई समाज सरंचना का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी साधु संत इस विचार धारा को आगे बढ़ाता है तो स्वागत है।

इससे पहले डा. तोगडिय़ा को वायुसेना केंद्र के निकट से मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ बजरंग दल के कार्यकत्र्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेश वत्स ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान गुरदेव ङ्क्षसह राही, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणू शर्मा, वैद्य श्रीनिवास, कैलाश गर्ग, गंगाधर वर्मा, रामनिवास सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+