आरूषि हत्याकांड : नूपुर तलवार की याचिका खारिज, सरेंडर का निर्देश
आपको बता दें कि राजेश तलवार ने गाजियाबाद की कोर्ट के उस जमानती वारंट के खिलाफ याचिका दायर की थी जो उन्हें और उनकी पत्नी नूपुर तलवार को पुत्री आरूषि और नौकर हेमराज की हत्या के संबंध में जारी किया गया है। जस्टिस रविन्द्र सिंह ने 8 मार्च को राजेश तलवार की इस याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला 18 मार्च तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
गौरतलब है कि नोएडा के नौवीं की छात्रा 14 वर्षीय आरुषि की 16 मई 2008 को घर पर ही हत्या हो गई थी। पहल संदेह व्यक्त किया गया कि हत्या में नौकर हेमराज शामिल हो सकता है, लेकिन बाद में छत पर उसकी भी लाश मिली। इसके बाद से ही अभी तक हत्यारे का सुराग नहीं मिला है।
हालांकि सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि उन्हें इस मामले में सबसे ज्यादा संदेह डा राजेश तलवार और नुपुर तलवार पर ही है। सीबीआई ने कहा कि हत्या के समय केवल डा तलवार और उनकी पत्नी ही घर पर थे और परिस्थितियों के अनुसार पूरी आशंका है कि उन्हीं ने हत्या की है। लेकिन गाजियाबाद कोर्ट ने 9 फरवरी को इस पर निर्णय देते हुए, तलवार के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करने और अपराधिक षडयंत्र करने के आरोप में गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।













Click it and Unblock the Notifications