खुद को बचाने में जुटे आरूषि के मम्मी-पापा, पहुंचे हाईकोर्ट
इलाहाबाद । देश की सबसे बड़ी मर्ड मिस्ट्री आऱूषि हत्याकांड की फिर से जांच होगी, लेकिन इस केस में रोज नये-नये ट्विस्ट सामने आ रहे है। इस केस में आरूषि के मां-बाप ही आरोपी करार दिये गये हैं। अब आरुषि हत्याकांड में आरोपी तलवार दंपति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। जिस पर अदालत तलवार बुधवार को सुनवाई करेगी।
पढ़े : 28 फरवरी तक नूपुर तलवार नहीं होगी गिरफ्तार
गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 9 फरवरी को उन पर हत्या, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की नौवीं की छात्रा आरुषि का शव 16 मई, 2008 को जलवायु विहार स्थित उसके आवास पर पाया गया था. इस मामले में पहले शक की सुई घरेलू नौकर हेमराज पर गई थी, लेकिन अगले ही दिन घर की छत पर उसका भी शव मिला था।













Click it and Unblock the Notifications