जापान: फुकुशीमा न्यूक्लियर रिएक्टर 1 में फिर लगी आग
टोक्यो
| जापान के फुकुशीमा शहर के दायची परमाणु संयंत्र में स्थित न्यूक्लियर रिएक्टर नंबर 1 पर बुधवार को फिर से आग लग गई है। जापान के टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर ऑपरेटर (टेप्को) ने ये जानकारी आज सार्वजनिक की है। टेप्को के प्रवक्ता ने बताया कि उनके एक कर्मचारी ने रिएक्टर नंबर 4 से भी धुआं निकलने की पुष्टि की है। अब रिएक्टर में आग बुझाने का सिलसिला जारी है। id="toptextpromo">कल
इसी रिएक्टर में हुए धमाके और आग लगने से रिएक्टर की छत में दरार पड़ गई थी और विकिरण के पूरे शहर में फैलने का खतरा बढ़ गया था। जापान में धीरे-धीरे पूरे दायची परमाणु संयंत्र के पिघलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। पूरे देश के तटीय इलाकों में लाशों के ढेर बिछे पड़े हैं। जीवित बचे लोगों के मिलने की संभाना भी कमजोर पड़ती जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जापान
का परमाणु संयंत्र पिछलने के बाद इसके रेडिएशन का प्राब पूरे देश में तो पड़ेगा ये तय हो चुका है। रूस के वायुमंडल में विकिरण की मात्रा काफी अधिक पाई गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जापान की ओर से आने वाली हवाओं में घुला विकिरण रूस में भी फैल रहा है। रूस, जापान से लगे अपने इलाके सखालिन में रह रहे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications