गुमशुदा बच्ची की लाश बरामद, एक आंख गायब
इटावा | ये दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद की है। यहां पांच साल की एक बच्ची की लाश मिली है जो पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा थी और उसे पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार को गुमशुदा बच्ची की लाश कुकवाली गांव में पाई गई। बच्ची का नाम रेशमा था।
रेशमा की लाश पुलिसवालों ने गांव की एक वी रान और ढही हुई इमारत के पास से मिली। बच्ची की पीठ पर ढेर सारे घाव हैं। बच्ची की लाश से एक आंख गायब है। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे ने किसी तेज धार हथियार से बच्ची की लाश निकाल ली होगी।
प्रथम दृष्टया ये मामला तंत्र-मंत्र का लग रह है। स्थितियों के अनुसार ऐसा लग ता है जैसे हत्यारे ने बच्ची की आंख की बलि चढ़ाने के लिए पहले बच्ची की उठाया होगा। बाद में उसकी हत्या कर आँख निकाल लाश को इस इमारत में लाकर फेंक दिया होगा।













Click it and Unblock the Notifications