वाराणसी में कोल्‍ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

varanasi
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को कोल्‍ड ड्रिंक पीने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग बीमार हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और आनन-फानन में बीमार लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। कोल्‍ड ड्रिंक और मौत की यह सनसनीखेज वारदात वाराण्‍ासी के दशवामेध घाट के पास एक रेस्‍त्रां में हुई। मरने वालों में पिता और उसकी दो बेटियां शामिल हैं जबकि मां और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिला निवासी संजय सोनी ने पत्नी , दो बेटियों और बेटे के साथ वाराणसी के दशाश्वमेध इलाके स्थित एक रेस्तरां में कोल्‍ड ड्रिंक पी। कोल्‍ड ड्रिंक पीते ही सबकी हालत बिगड़ने लगी और मूंह से झाग निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोग जबतक उन्‍हें इलाज के लिये अस्‍पताल ले जाते संजय सोनी और उनकी दोनो बेटियों की मौके पर मौत हो गयी।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जो पहले विषाक्त भोजन से हादसा होने की आशंका जता रहे थे, अब घटना के पीछे संजय सोनी के हाथ होने की बात कह रहे हैं। क्योंकि सोनी की जेब से एक पाउडर बरामद किया गया जिसकी महक अमोनिया गैस जैसी है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि संजय सोनी के पास से मिले पाउडर की महक कोल्‍ड ड्रिंक की बोतल से आने वाली महक जैसी है। पाउडर को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक अपने परिवार को लेकर रेस्तरां आया सोनी बाहर जाकर शीतल पेय की दो बोतल लेकर आया था जिसको पूरे परिवार ने पी थी। सोनी गाजीपुर से अपने पूरे परिवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद पूरे परिवार को लेकर वह रेस्तरां में गया था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है तथा पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट और पाउडर की फारेंसिक रिपोर्ट के बाद ही घटना की तस्‍वीर साफ हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+