पूछताछ के बाद सुरेश कलमाड़ी को सीबीआई कर सकती है गिरफ्तार!

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य आरोपी सुरेश कलमाड़ी एक बार फिर से सीबीआई दरबार पहुंचे जहीं उनसे दोबारा पूछताछ की गई। अधिकारियों की माने तो कलमाड़ी सुबह 10.15 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। कलमाड़ी से इससे पहले सीबीआई अधिकारियों ने जनवरी में उनके आवास पर पूछताछ की थी।

आपोक बता दें कि खेलों के आयोजन में अनियमितताओं के आरोप में उनके पूर्व सहयोगी आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललित भनोट, आयोजन समिति के पूर्व महानिदेशक वी के वर्मा और उनके निजी सहायक शेखर देवरुखकर पहले ही सलाखों के पीछे हैं।

सीबीआई ने अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स घोटालों के सिलसिले में आठ मामले दर्ज किये हैं लेकिन इनमें से किसी भी प्राथमिकी में कलमाड़ी का नाम अभी तक शामिल नहीं किया गया है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि भले ही अभी तक कलमाड़ी के नाम पर कोई एफआईआर ना हो लेकिन सीबीआई कलमाड़ी को गिरफ्तार कर सकती है।

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2010 में तीन से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित हुए थे। खेलों के इस आयोजन पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कलमाड़ी इस बात पर हमेशा सफाई देते है और कहते हैं उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+