बोडो विद्रोहियों ने 5 बीएसएफ जवानों की हत्या की

BSF

सुबीर भौमिक, बीबीसी संवाददाता, गुवाहाटी

असम में बोडो उग्रवादियों का काफी बोलबाला है. पूर्वोत्तर राज्य असम में अलगाववादी बोडो विद्रोहियों ने सीमा सुरक्षा बल के पाँच जवानों को मार दिया है. अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को बोडो विद्रोहियों ने हमला किया जिसमें सीमा सुरक्षा बल के पाँच जवान मारे गए. यह घटना उस समय हुई जब सीमा सुरक्षा बल की एक टुकड़ी भूटान से लगी सीमा की गश्त के बाद लौट रहे थे.

उल्टापानी जंगलों में बोडो विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर हमला किया और पाँच जवानों को मार डाला. अधिकारियों का कहना है कि तीन जवान मौके पर ही मारे गए जबकि दो जवान बुरी तरह घायल थे और उनकी मौत बाद में हुई. खुफ़िया विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के कट्टरपंथी गुट का हाथ हो सकता है क्योंकि वो भारत सरकार और उनके नरमपंथी गुट के बीच हो रही बातचीत के विरोधी हैं.

इससे पहले उल्टापानी जंगलों में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के छह कार्यकर्ताओं को अगवा कर लिया गया था लेकिन बाद में सभी को रिहा कर दिया गया. उधर असम में अलगाववादी विद्रोहियों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर हथगोले फेंके हैं. इसमें तीन कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं. इस हमले के लिए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के कट्टरपंथी गुट ने ज़िम्मेदारी ली है. उल्फा ने धमकी दी है कि वो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ऐसे और हमले करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+