लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

लखनऊ। पुलिस द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाए जाने के विरोध में पार्टी मंगलवार को विरोध दिवस मना रही है। प्रदेश स्तर पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। विधान सभा क्षेत्र के अनुसार हो रहे प्रदर्शन में कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रदर्शन का नेतृत्व सौंपा गया है।

राजधानी लखनऊ में विरोध दिवस की शुरूआत कपूरथला क्षेत्र से हुई जहां कार्यकारिणी सदस्य अमित पुरी ने नेतृत्व की बागडोर संभालते हुए पुलिस की बरबर्तापूर्व कार्यवाही की घोर निन्दा की। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि कार्यकर्ता शांति पूर्वक राजभवन जा रहे थे।

प्रजातंत्र में इतना अधिकार तो सभी के पास होता है कि वह अपना विरोध शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त कर सकते हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी प्रकार के विरोध का दमन कर देना चाहती है जो प्रजातंत्र के लिए बेहतर नहीं है। पार्टी का प्रदर्शन राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी चल रहे हैं फिलहाल कहीं पर किसी भी प्रकार की अशांति एवं हंगामें की कार्यवाही नहीं हुई है।

गौरतलब है कि सोमवार को राजभवन की ओर बढ़ रहे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सूर्य प्रताप शाही समेत 50 लोगों को हिरासत में भी लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+