मुंबई : सूटकेस में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
मुम्बई। दिलवालों की मुम्बई इन दिनों अपराध से सराबोर है।अभी जूहू समुद्र तट पर एक महिला का शव सूटकेस में पाए जाने का मामला छंडा नहीं हुआ था कि पांच दिन बाद एक और अज्ञात महिला का शव बैग में मिला है।
शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण मध्य मुम्बई में सैंडहर्स्ट रेलवे स्टेशन से सोमवार की रात एक बैग में महिला का शव बरामद हुआ है। इस महिला की उम्र 20 वर्ष के आसपास होगी। शव को देखकर ऐसा लगता था कि महिला की हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई थी।
भूरे रंग के सूटकेस में मिले इस शव के विषय में अधिकारी ने बताया, अब तक शव में सड़न पैदा नहीं हुई थी।पुलिस ने महिला के गले पर जो निशान देखे, उनसे लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। वैसे उसके शरीर पर चोट के अन्य निशान नहीं मिले। इससे पहले पिछले सप्ताह जूहू तट के एकांत इलाके में एक सूटकेस में एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।













Click it and Unblock the Notifications