जम्मू-कश्मीर: बस खाई में गिरी, 10 की मौत 20 जख्मी
जम्मू।
जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को एक पर्यटक रिसॉर्ट के नजदीक एक मिनी बस के फिसलकर 400 फुट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए। मिनी बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी बस में 16 यात्रियों के बैठने की जगह थी लेकिन उसमें करीब 30 लोग सवार थे। id="toptextpromo"> सुबह करीब 11.30 बजे के आसपास जम्मू से 130 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई। मिनी बस चेन्नई की ओर जा रही थी। सुध महादेव रिसॉर्ट के नजदीक उसके सड़क पर फिसलने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि घायलों को विमान से जम्मू भेजा गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>घायलों
में से कुछ की हालत गम्भीर है। पुलिस का कहना है कि दूसरी बस को ओवरटेक करने के प्रयास में मिनी बस खाई में गिर गयी। आस-पास के लोगों से सूचना पाकर पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरु कर दिया।











Click it and Unblock the Notifications