संसद में अपनी ही मांगो को लेकर भिड़े् भाजपा-सपा नेता
आपको बता दें कि सोमवार को बूथ आवंटन मामले पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। जहां विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने स्पीकर से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह मामला उठाते हुए प्रश्नकाल स्थगित कर इस पर तुरंत चर्चा कराए जाने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अपनी सीटों से खडे होकर बूथ घोटाले में बंसल के रोल की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है । इस बीच समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने भी अध्यक्ष की सीट के सामने आकर उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर शोरशराबा किया।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में व्यावसायिक बूथों के आवंटन के मामले पर पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त पी. एस. शेरगिल की रिपोर्ट में इसमें पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों की संलिप्तता की बात कही गई है। रिपोर्ट में इस मामले में कांग्रेस के राजनीतिज्ञों के शामिल होने की ओर भी संकेत किया गया है।भाजपा सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने शोरशराबा जारी रखा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही पहले 12 और फिर दो बजे तक स्थगित कर दी













Click it and Unblock the Notifications