आइटम गर्ल राखी सावंत अब राजनीति के मंच पर, हुई मनसे में शामिल
आईटम गर्ल अपनी हरकतों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनीं ही रहती हैं। वो जा ना करें कम ही है, कभी डांसिग फ्लोर तो कभी फिल्मों में आईटम नंबर, कभी लोगों के रिश्ते जुड़वाती इमेजिन की अदालत में तो कभी खुद का स्वयंवर रचाती राखी सावंत अब आपको राजनीति के मंच पर दिखायी देंगी। जीं हां मैडम ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि राखी ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाले मनसे के फिल्म एवं मनोरंजन प्रभाग की नेता शालिनी ठाकरे से मिलकर पार्टी की सदस्यता का फार्म भरा। उन्होंने छह हजार रूपए का चेक भी जमा किया। देखना दिलचस्प होगा कि राखी ये पारी क्या रंग लायेगी। क्योंकि उनके जरिये अभी तक जितने भी काम हुए हैं उसमें विवाद काफी शामिल रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
