जापान : होंशू द्वीप में भूकम्प के झटके
बीजिंग। जापान के प्रमुख होंशू द्वीप के पूर्वी तट पर शनिवार को 6.0 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। एक दिन पहले आए भूकम्प ने देश में भीषण तबाही मचाई है। समाचार एजेंसी 'सिह्नुआ' ने चीन के भूकम्प नेटवर्क केंद्र के हवाले से बताया कि भूकम्प का केंद्र 39.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.6 डिग्री पूर्वी देशांतर से जमीन में 20 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
क्लिक करें : पढ़े सूनामी के बारें में
उल्लेखनीय है कि देश में शुक्रवार दोपहर बाद 8.9 तीव्रता के भूकम्प और उसके बाद आई सुनामी ने भयंकर तबाही मचाई है। भूकम्प और सुनामी लहरों में मारे गए लोगों की संख्या 1600 से अधिक हो गई है। संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।



Click it and Unblock the Notifications
