मुंबई : जुहू बीच पर सूटकेस में मिली महिला की लाश
मुम्बई। मायानगरी मुंबई में गुरूवार को उस समय दहशत और सनसनी फैल गई जिस समय मुंबई के जुहू समुद्र इलाके के पास सूटकेस में एक बंद महिला की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 30 साल के आस-पास है, उसके चेहरे पर कटने और घाव के निशान हैं। साथ ही महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे।
क्लिक करें : मायानगरी की खबरें
पुलिस उपायुक्त एम. एम. प्रसन्ना ने पत्रकारों से बताया,महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, हम महिला के शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चेहरे में सूजन की वजह से उसकी पहचान करने में दिक्कत हो रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव दो दिन से पड़ा होगा। गौरतलब है कि मुंबई के समुद्र तट पर मिली ये दूसरी लाश है।













Click it and Unblock the Notifications