औकात में रहें मुलायम-अखिलेश : मायावती
अभी तो ये शुरूआत है अगर वो दोनों और उनकी पार्टी इसके बाद राज्य की कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे तो उनके साथ सख्ती से काम लिया जायेगा। मायावती ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैं मुलायम सिंह यादव को चेतावनी देना चाहती हूं कि आंदोलन के नाम पर यदि फिर से अराजकता फैलाने की उनकी ओर से कोई कोशिश होगी तो सरकार उनका मुंह तोड़ जवाब देंगी।
उन्होंने कहा, "तीन दिन तक हल्ला बोल के नाम पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ववर्ती मुलायम सरकार के जंगल राज को कायम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।" गौरतलब है कि सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के खिलाफ सपा ने प्रदेशभर में गत सात मार्च से तीन दिवसीय 'बसपा हटाओ, प्रदेश बचाओ' अभियान चलाया था। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की कई स्थानों पर पुलिस से हिंसक झड़पें भी हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी बरसाए।
यहां तक की इस दौरान मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे को उन्हीं के घर में नजर बंद कर दिया गया था। और तो और आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन अमौसी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications