सोनिया गांधी विश्व के 10 शक्तिशाली शख्सियतों में शामिल
नई दिल्ली। भले ही इन दिनों कांग्रेस के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं लेकिन उनके लिए मुस्कुराने की खबर आ रही है, मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने कांग्रेस की चहेती नेता सोनिया गांधी को विश्व की सबसे प्रभावशाली लिस्ट में शामिल किया है। सोनिया इस सूची में नौवें पायदान पर है। जबकि इस लिस्ट में नंबर वन पोजिशन मिली है चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ को ।
अमेरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दूसरे और सउदी किंग अब्दुल्लाह तीसरे स्थान पर हैं। रूसी प्रधानमंत्री ब्लादिमिर पुतिन पांचवें, पोप बेनडिक्ट-16 पांचवे और जर्मन चांसलर छठे नंबर पर हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून सातवें और अमरीकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नाके आठवें पायदान पर हैं। जबकि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी जगह बनाई है। इस सूची में वह 18वें नंबर पर हैं। मैगजीन ने सिंह को मृदुभाषी व्यक्ति करार दिया है।













Click it and Unblock the Notifications