अंतिम अभियान पूरा, डिस्कवरी रिटायर होगा

अंतिम अभियान पूरा, डिस्कवरी रिटायर होगा

डिस्कवरी के 1984 से अब तक 39 अभियान रहे. अमरीका का सबसे पुराना और अंतरिक्ष में सबसे अधिक यात्रा करने वाला अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी आख़िरी यात्रा पूरी कर फ़्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर सुरक्षित पहुँच गया है.

डिस्कवरी को पहली बार 1984 में लॉंच किया गया था और ये इसका अंतिम अभियान था. अब इसे रिटायर कर दिया जाएगा और वॉशिंगटन के स्मिथसोनियन अंतरिक्ष म्यूज़ियम में रखा जाएगा. डिस्कवरी ने 39 अभियान किए और इस दौरान दुनिया के 6000 बार चक्कर लगाए.

पिछले तीस सालों में इसने हबल टेलीस्कोप को स्थापित किया है और नासा के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में मुख्य भूमिका निभाई है. वर्ष 2005 में डिस्कवरी की कमांडर और किसी भी अंतरिक्ष यॉन की पहली महिला कमंडर ईलीन कॉलिंस ने बीबीसी के विज्ञान संवाददाता जोनाथन एमोस के बताया, "इस अंतरिक्ष यान की सबसे बड़ी उपलब्धी अंतरराष्ट्रीय स्पेस, स्टेशन बनाना थी जो काम लगभग 99 प्रतिशत पूरा हो गया है और इसमें डिस्कवरी की प्रमुख भूमिका रही."

उनका कहना था कि अंतरिक्ष में हबल टेलीस्कोप को स्थापित करना और मीर अंतरिक्ष केंद्र तक जाना भी इसकी बड़ी उपलब्धियाँ थीं. एंडेवर और अटलांटिस के अभियान भी अगले तीन महीने में ख़त्म हो जाएँगे और इसके बाद अमरीका अपने अंतरिक्षयात्रियों को रूस के सोयुज़ रॉकेट पर अंतरिक्ष में लेकर जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+