काले धन के मामले में हसन अली की कोर्ट में पेशी आज
मुंबई। कालेधन मामले के मुख्य आरोपी हसन अली को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। आपको बता दें कि सट्टा कारोबारी हसन अली मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हिरासत में है। आपको बता दें कि मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को हसन अली की हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी थी। अदालत ने मंगलवार को हसन अली को एक दिन प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की हिरासत में भेजा था।
क्लिक करें : अदालत की बजाय हसन अली पहुँचे अस्पताल
अदालत में ईडी ने पुणे के कारोबारी हसन अली के बारे में कहा था कि अली जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, इसी के बाद प्रधान सत्र न्यायाधीश एम.एल. तहलियानी ने हसन अली की हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी थी। गौरतलब है कि रीयल एस्टेट एजेंट और रेसिंग घोड़े के मालिक पुणे के 53 वर्षीय हसन अली को सोमवार को आधी रात को पुणे और मुंबई में उसके परिसरों पर छापों के बाद गिरफ्तार किया गया था।
हसन अली पर स्विस बैंक खातों में आठ अरब डालर की राशि रखने और अंतरराष्ट्रीय हथियार सौदागर अदनान खगोशी के साथ संपर्क रखने का आरोप है। हसन अली पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक कर चोरी का भी आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications