धर्मगुरू दलाई लामा ने की संन्यास की घोषणा
नई दिल्ली। धर्म गुरू दलाईलामा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है, उन्होंने विदेश में तिब्बती सरकार के प्रमुख के पद से हटने का ऐलान किया है। दलाई लामा ने कहा है कि वे तिब्बतियों के राजनीतिक नेता की भूमिका त्याग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है और तिब्बतियों को खुद लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता को चुनना चाहिए।
क्लिक करें : राजनीतिक ज़िम्मेदारी छोड़ रहा हूँ: दलाई लामा
तिब्बती आंदोलन के निर्वासित प्रमुख 76 वर्षीय नेता ने कहा कि वह औपचारिक रूप से निर्वासित तिब्बती संसद का प्रस्ताव रखेंगे जो आवश्यक संशोधन कर सके। उन्होंने कहा, 1960 के दशक से मैं लगातार जोर दे रहा हूं कि तिब्बती लोगों को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो तिब्बती लोगों द्वारा स्वतंत्र रूप से निर्वाचित हो जिसे मैं अपनी शक्तियां दे सकूं। अब वह वक्त आ गया है जब इसे लागू किया जाए।













Click it and Unblock the Notifications