जाटों की मांग और आंदोलन जायज है : मायावती
लखनऊ। इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाटों के आरक्षण की मांग से सुलग रहा है, आये दिन वहां प्रदर्शन हो रहे है, ऐसे में जहां कई राजनैतिक पार्टियां जाटों का विरोध कर रही है वहीं सूबे की मुखिया मायावती ने जाटों का समर्थन करके सबको चौंका दिया है।
माया का कहना है कि जाटो की मांग जायज है वो उनका समर्थन करती है, ऐसे में जाटों को केन्द्र सरकार से बात-चीत करके इस समस्या का समाधान निकाल लेना चाहिए। लेकिन साथ ही माया ने ये भी कहा कि जाटों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़े।
माया ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जाट आंदोलनकारियों से अपील की कि वे अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार से अनुशासन में रहकर बातचीत कर अपनी मांगों को पूरा कराने की प्रक्रिया अपनाये और ऐसा कोई काम न करें, जिससे प्रदेश की जनता को परेशानियां उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि आरक्षण की मांग का उनकी पार्टी पूरा समर्थन करती है, लेकिन इस समस्या का समाधान केन्द्र सरकार को ही करना है।













Click it and Unblock the Notifications