इंदौर: एक्टिवा और आठ लाख रुपए की लूट

रमेशचंद्र पिता काशीराम श्रीधर (57) की काशीजीत मार्केटिंग नाम से डिस्ट्रीब्यूटरशिप की कंपनी है। वह रोज़ की तरह शाम को ऑफिस से सतसंग सुनने जा रहे थे, उन्होंने एक्टिवा की डिक्की मे आठ लाख रुपये रखे थे, जब उनके साथ यह हादसा हुआ। उनके छोटे बेटे विजय घायल अवस्था में उन्हें साजननगर स्थित शुक्ला अस्पताल में लेकर आये थे।
विजय के बड़े भाई जीतेश ने बताया की शाम को पिता ऑफिस से आठ लाख रु.एक्टिवा की डिक्की में रखकर राधास्वामी सतसंग की ओर जा रहे थे और फिर घर जाने वाले थे। वे रास्ते से जा रहे थे तभी सामने से पैदल आ रहे दो लोगो में से एक ने एक्टिवा को पैर से धक्का मारकर गिरा दिया। वो एक्टिवा से गिर गए और लुटेरो ने उनकी आंखों में धूल झोंक दी और चाकू घोंप दिया।लुटेरे एक्टिवा छीनने लगे तो रमेशचंद्र ने उन्हें पत्थर मारा। जिसके कारण एक लुटेरे ने रमेशचंद्र जी के पैरों के पास पिस्टल से फायर किया और एक्टिवा पर ही दोनों भाग गए।
रमेशचंद्र ने अपने छोटे बेटे विजय को फोन किया और इस घटना की सूचना उन्हें दी। विजय जल्द ही वहा पहुँचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहा उनका इलाज चल रहा है और जानकारी मिली है की उनकी हालत ठीक है।
पुलिस को लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी श्रीनिवास राव, एसपी डी श्रीनिवास वर्मा, एडी एसपी मनोजसिंह, सीएसपी बिट्टू सहगल और टीआई जल्दी ही अस्पताल पहुँचे घायल का बयान लिया और फिर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने ऑफिस के कर्मचारियों से भी पूछताछ की, उन्हें ये संदेह है की कही ये काम किसी कर्मचारी का तो नहीं है। पुलिस की जाँच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications