अमेरिका में यौन शोषण के आरोपी हिंदू गुरु को 14 साल की सजा

ये लड़कियां सेंट्रल टेक्सस के आश्रम में पली बढ़ीं जिसकी स्थापना हिंदू गुरु ने की थी। टेक्सास के अस्टिन में एक अदालत ने मंगलवार को हिंदू गुरु प्रकाशनंद सरस्वती (82) को 1990 के दौरान ड्रिफ्टवुड स्थित बरसाना धाम में दोनों लड़कियों से य यौन शोषण करने पर सजा सुनाई। सजा सुनाए के बाद से सरस्वती फरार हैं।
यौन शोषण मामले में 21 पादरी निलंबित
अपने अनुयायियों के बीच श्री स्वामीजी के नाम से मशहूर धार्मिक गुरु का दावा है कि उनके अनुयायी विश्व भर में फैले हुए हैं। दो सौ एकड़ में फैला उनका बरसाना आश्रम जिस मातृ संस्थान से जुड़ा है वह भारत सहित अन्य देशों में मंदिरों और अस्पतालों का संचालन करता है।
समाचार पत्र 'अस्टिन अमेरिकन स्टेट्समैन' ने पीड़ित लड़की कैट टॉनसेन (31) के हवाले से बताया, "पिछले कई वर्षों से मैं नारकीय जीवन बिता रही थी।" टॉनसेन की बहन वेस्ला (27) ने कहा, "वह एक आध्यात्मिक गुरु, एक पिता और एक व्यक्ति के रूप में असफल साबित हुए हैं।"
प्रकाशानंद की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया गया है। इससे पहले अभियोजन पक्ष ने ज्यूरी से आग्रह किया कि स्वामी को 20 अपराधों में हर एक के लिए 20-20 साल यानी कुल 400 साल की सजा दी जाए। ड्रिफ्टवुड में आश्रम के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें स्वामी का कोई अता पता नहीं है और वो फरार है।












Click it and Unblock the Notifications