मायावती का विरोध पड़ा अखिलेश को भारी, हुए गिरफ्तार

लखनऊ। इन दिनों सपा और बसपा में चूहे-बिल्ली की लड़ाई चल रही है। कौन कब किस पर भारी हो जाये कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों सपा, उत्तर प्रदेश में बसपा विरोधी कार्यक्रम चला रही है, जिसके चलते वो आंदोलन कर रही है, अभी दो दिन पहले सपा सुप्रींमो मुलायम सिंह यादव और प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्हीं के घर में बसपा ने नजर बंद करवा दिया था, कि बुधवार को भी खबर आ रही है कि अखिलेश को अमौसी हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबर ये भी आ रही है कि पुलिस ने उग्र सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सपा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का यह तीसरा और आखिरी दिन है।

क्लिक करें : बसपा ने किया है मेरे विशेषाधिकार का हनन : मुलायम सिंह

लखनऊ के पुलिस उप महानिरीक्षक डी. के. ठाकुर ने मीडिया को बताया कि अखिलेश प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने जा रहे थे। प्रदर्शन में हिस्सा लेने से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से समाजवादी पार्टी माया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

जबकि इसके पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम को शुरुआत से ही फ्लाप शो बताते हुए कहा था कि सपा के तीन दिवसीय आन्दोलन को राज्य की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को खराब करने की पूरी कोशिश की।

श्री मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं, लेकिन वे जानते हैं कि यूपी में अपनी पार्टी के सिमटते जनाधार की वजह से यहां उनकी दाल नहीं गलेगी। यही कारण है कि आंदोलन को फेल होता देख ड्रामेबाजी करने के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव, जो सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके हाल पर छोड़कर दिल्ली भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+