पुलिस बल करेगा टाइगर रिजर्व की सुरक्षा

पन्ना में हुए बाघों के शिकार को लेकर अब तक दो जांच समितियां, एक केन्द्र और दूसरी राज्य स्तर की बन चुकी हैं।पन्ना पर पुरे देश की निगाहे है ऐसे में वन विभाग का यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है। वन विभाग के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) डॉ.एच.एस पाबला और पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर.एस मूर्ति डीजीपी एस.के राउत से मिलेगे और अपनी मागों को बताएगे।
श्री मूर्ति द्वारा एक योजना बनाकर पहले ही पुलिस विभाग के समक्ष पेश की जा चुकी है। इतिहास में यह पहली बार होगा की किसी टाइगर रिजर्व की सुरक्षा पुलिस का सशस्त्र बल करेगा।
ज्ञात हो की पन्ना टाइगर रिजर्व से लगातार बाघों की गुमशुदगी और शिकार की खबरे आ रही है। सोमवार की सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व में भीषण आग लग गई थी। डेढ़ सौ कर्मचारी इस आग को बुझाने में लगे हुए थे। रिजर्व के चंद्रनगर रेंज की पाला बीट के कंपार्टमेंट 663 और 664 में ये आग लगी थी। आग पे काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications