तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई तीन मरे, 28 जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे की यह दर्दनाक वारदात देओलपुरा पुलिस स्टेशन से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोर्फाता के पास हुई।
सोमवार कि मोर्फाता के पास नागपुर जा रही बस अपनी गति नियंत्रण खोने के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार सागर से नागपुर जा रही अमरदीप ट्रेवल्स कि निजी बस में लगभग 31 यात्री सवार थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक राज्पवर कुंजीलाल चाय के लिए महाराष्ट्र की सीमा के पास बस को रोकी थी फिर बस नागपुर के लिए रवाना हो गयी।
सड़क हादसों में सुरेंद्र यादव, खैरों सिंह और 11 वर्षीय प्रतियुश ओमप्रकाश दुबे कि मौत हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल यात्रियों को इलाज के लिए नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने बस चालक राजपवार कुंजीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications