खून से रंगे हाथ बनाएंगे होली के रंग

Holi colours
तिहाड़ जेल में बंद कैदियों के हाथ एक वक्‍त भले ही खून से रंगे थे, मगर अब उनके हाथ लोगों के हाथ और दिलों को लाल करने के लिये तैयार है। चौकिए नहीं अब वह कोई ऐसा वैसा अपराध को अंजाम देने नहीं जा रहे बल्कि उनके हाथ होली के लिये गुलाल तैयार कर रहे हैं। जिस तरह इस जेल में बंद कैदियों ने एक नहीं दर्जनों जुर्म की वारदातों को अंजाम दिया वैसे ही अब यह आधा दर्जन किस्‍मों के गुलाल और रंग तैयार कर रहे हैं।

उनके हाथों से निर्मित खुशबु वाले गुलाल की बाजारों में भी काफी मांग है। हत्‍या व जघन्‍य अपराध की वारदातों को अंजाम दे चुके तिहाड़ जेल में बंद चार दर्जन कैदी अभी तक लगभग 45 क्विटंल गुलाल तैयार कर चुके हैं और करीब 20 क्विटंल गुलाल और तैयार करने की योजना बना रहे। जेल अधिकारियों का कहना है कि इन रंगों में किसी भी प्रकार के हानिकारक तत्‍व नहीं है और अगर यह मुंह में भी चला जाए तो कोई घबराने वाली बात नहीं है क्‍योंकि इनमें चंदन, तुलसी, केसर, इलायची एवं अन्‍य चीजें मिली हुई हैं।

जेल में होली के रंग बनाने की शुरुआत पीछले साल हुई थी और इस जेल में बंद महिलाओं ने करीब 15 क्विटंल गुलाल तैयार किया था। तिहाड़ जेल के अधिकारी ने बताया कि इस गुलाल की आपूर्ति दिल्‍ली-एनसीआर सहित पंजाब, बैंगलौर, बिहार, राजस्‍थान, उत्‍तराखण्‍ड, हैदराबाद, आंध्रपदेश सहित कई राज्‍यों में इसकी आपूर्ति की जा रही है। जेल में बंद कैदियों का कहना है कि उन्‍हें इस कार्य की प्रेरणा जेल से छूटने के बाद बेहरत जिंदगी जीने और अपने परिजनों को बेहतर कल दे पाने की सोच से मिली। इन गुलालों की मांग आप इस बात से ही पता लगा सकते हैं कि यह मॉल्स एवं पंचतारा होटलों तक की स्टालों में बिक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+