वरुण की शादी में 'झुमका गिरा रे' पर बजेगी शहनाई
वाराणसी।
भाजपा के सांसद वरुण गांधी की शादी में दिवंगत शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां के दामाद और शिष्य उस्ताद अली अब्बास प्रस्तुति देंगे। वरुण कोलकाता की ग्राफिक डिजाइनर यामिनी रॉय से यहां रविवार को शादी रचाएंगे। अब्बास ने कहा, "मैं अपने समूह के साथ वही धुन बजाऊंगा, जिसे मेरे उस्ताद (बिस्मिल्ला खां) शुभ समारोहों में बजाया करते थे।" id="toptextpromo">अब्बास
ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि वरुण की शादी यहां हो रही है.. शादी को यादगार बनाने के लिए हम अपनी तरफ से हर सम्भव कोशिश करेंगे।" अब्बास और उनके दल के लोग उसी दिन से अभ्यास कर रहे हैं, जिस दिन 15 दिनों पहले उनसे इसके लिए सम्पर्क किया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब्बास
ने कहा, "हम लोकप्रिय पुराना गीत 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में..' बजाएंगे। यह गीत पूर्वी धुन में संगीतबद्ध है और इसके साथ ही कई मांगलिक धुन भी बजाएंगे।"











Click it and Unblock the Notifications