दिल्ली हवाईअड्डे पर गिलानी को रोका गया

पुलिस के मुताबिक काले धन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए उन्हें लोधी रोड स्थित कार्यालय ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "गिलानी श्रीनगर जाने वाली एक उड़ान में सवार होने वाले थे लेकिन दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए लोधी रोड स्थित दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के कार्यालय ले जाया गया।"
पुलिस ने पिछले महीने गिलानी से दिल्ली नहीं छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि हवाला मामले में उनसे पूछाताछ की जानी थी। उल्लेखनीय है कि हवाला मामले की जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
मोहम्मद सिद्दीक गनई, गुलाम गिलानी लालू, फारुक अहमद डागा और गुलाम मोहम्मद बट्ट को 22 जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर से गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान गुलाम मोहम्मद बट्ट ने पुलिस को गिलानी और अपने संगठन के बीच वित्तीय लेन-देन के बारे में
बताया था।












Click it and Unblock the Notifications